Top
Begin typing your search above and press return to search.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एमपीएस गु्रप का सशक्त कदम

मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग एवं मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वेस्टर्न रोड में नव-निर्मित तीन सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एमपीएस गु्रप का सशक्त कदम
X

मेरठ पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन

  • नेतृत्व क्षमता के विकास का आधार होता हैं गेम्सः विक्रमजीत सिंह शास्त्री
  • बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची डॉ. सीमा शर्मा

मेरठ। बुधवार को मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग एवं मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वेस्टर्न रोड में नव-निर्मित तीन सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और यादगार रहा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सीमा शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट बीएफआई एवं यूपीबीए) रही। इस अवसर पर विद्यालय की आधार स्तंभ एवं संस्थापिका कुसुम शास्त्री, विद्यालय के निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा एमपीएस ग्रुप की गवर्निंग बॉडी की सम्मानीय सदस्या अमीना एवं अनमता, कर्नल ज्ञान सिंह तोमर डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड सिस्टम, रचना शर्मा प्रधानाचार्या मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद सिंह अत्री हेड एडमिनिस्ट्रेटर मेरठ पब्लिक स्कूल समूह डिंपल सिंह परीक्षा समन्वयक मेरठ पब्लिक स्कूल समूह एवं अमरजीत सिंह हरेंद्र सिंह मिर्जा एस बेग एवं सभी बास्केटबॉल कोचोंकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का अभिनंदन शॉल ओढ़ाकर तथा “ जीवन के स्पंदन स्वरूप नन्हा पौधा भेंट कर किया गया। विद्यालय द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए खेल के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखने वाले अतिथियों के नाम मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग तथा मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, वेस्टर्न रोड के बास्केटबॉल कोर्ट को संयुक्त रूप से समर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अलका श्रीवास्तव गौड़ ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बास्केटबॉल कोर्ट केवल एक खेल परिसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है, इसलिए विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों को समान महत्व देता है। उद्घाटन के उपरांत विद्यार्थियों के मध्य दो रोमांचक मैत्रीपूर्ण बास्केटबॉल मैच आयोजित किए गए, जिन्होंने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। पहला मैच मेरठ पब्लिक स्कूल बॉयज बनाम मेरठ बॉयज के मध्य खेला गया, जबकि दूसरा मैच मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स बनाम मेरठ गर्ल्स के बीच हुआ। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, टीमवर्क और उत्साह का परिचय दिया। विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुणों के विकास का आधार भी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it