Top
Begin typing your search above and press return to search.

अखिलेश यादव के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है: रविदास मेहरोत्रा

सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाजपा और कुछ नेता घबरा हुए हैं

अखिलेश यादव के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है: रविदास मेहरोत्रा
X

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाजपा और कुछ नेता घबरा हुए हैं।

सपा नेता का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर विधायक पूजा पाल ने दावा किया कि फिल्म ने माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और समाजवादी पार्टी की सच्चाई को सबके सामने रख दिया है।

पूजा पाल के बयान पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा कि पूजा पाल समाजवादी पार्टी के वोटों से विधायक बनीं। उनमें जरा सी भी नैतिकता बची है तो पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें। इसके बाद वे सपा के खिलाफ कोई बयान दें।

सपा नेता ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि भाजपा और कुछ नेता घबराए हुए हैं।

बता दें कि पूजा पाल ने धुरंधर-2 का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि फिल्म ने समाजवादी पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर किया। अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था।

पूजा पाल ने कहा कि अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था। उसने मेरे पति राजूपाल की हत्या कर न सिर्फ मेरी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की। अतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाया। समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।

हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर कहा था कि अब भाजपा फिल्म के माध्यम से राजनीतिक दलों को बदनाम करने का भरपूर प्रयास कर रही है, और यह फिल्म एक एजेंडा के तहत बनाई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it