Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेरठ में टीबी जागरूकता अभियान, बस स्टैंड स्टाफ को दी जानकारी

शनिवार को टी बी department की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई

मेरठ में टीबी जागरूकता अभियान, बस स्टैंड स्टाफ को दी जानकारी
X

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत मिशन में मेरठ की बड़ी उपलब्धि

  • 26 ग्राम पंचायतें घोषित हुईं टीबी मुक्त, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मान
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर पंचायत प्रधानों को मिलेगा विशेष सम्मान

मेरठ। शनिवार को टी बी department की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

इसी के मद्देनजर भैंसाली बस स्टैंड के स्टाफ सदस्यों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इंचार्ज रुक्मेश को टीबी की ऑडियो चलने हेतु ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई गई। टीबी के प्रचार प्रसार हेतु ARM रामस्वरूप को प्रचार पत्र जिला पीपीएम कोर्डिनेटर शबाना बैगम द्वारा सौपा गया।

सभी ने टीम का आभार जताया

बता दें कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मेरठ जनपद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 के लिए किए गए दावों के सत्यापन के बाद 8 ब्लॉकों की 26 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया और राज्य पर्यवेक्षक डॉ. संदीप माहेश्वरी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद इन पंचायतों की सूची जारी की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि ​सिल्वर श्रेणी: 13 ग्राम पंचायतें लगातार दूसरे वर्ष टीबी मुक्त रही हैं। इनके प्रधानों को 'सिल्वर कोटेड' गांधी प्रतिमा दी जाएगी। ​ब्रोंज श्रेणी: पहली बार टीबी मुक्त होने वाली 13 पंचायतों के प्रधानों को 'कांस्य कोटेड' गांधी प्रतिमा मिलेगी।

​विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर जिलाधिकारी द्वारा इन सभी प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में नेहा सक्सेना और लोकेश कुमार गौतम का विशेष योगदान रहा।

​टीबी मुक्त पंचायतों की मुख्य सूची:-

  • ​मवाना: बाना, डैडूपुर, खालिदपुर, कुंडा, गड़ीना, नंगला कातेर (सिल्वर); बहजादका, भगवानपुर (ब्रोंज)।
  • ​सरूरपुर: काकेपुर, रतनगढ़ी (सिल्वर); दरवेशपुर, रिठौली, रीथली, भवानंगला (ब्रोंज)।
  • ​दौराला: अख्तियारपुर, चरला, खिर्वा (सिल्वर)।
  • ​सरधना: फरीदपुर (सिल्वर); दशरथपुर, अतर्ना, नंगला आर्डर (ब्रोंज)।
  • ​रोहटा: जंघेठी, इदरीशपुर (ब्रोंज)।
  • ​हस्तिनापुर: गजरौला (सिल्वर)।
  • ​भावनपुर: दत्तयावली, आलमपुर (ब्रोंज)।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it