Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

कस्बा किठौर के स्टार अल-फलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेघावी छात्र- छात्राओं को मोमेंट तो देते हुए सम्मानित किया

स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
X

मुल्क का भविष्य है छात्र-छात्राएंः डा. नुसरत सेठ

किठौर। कस्बा किठौर के स्टार अल-फलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेघावी छात्र- छात्राओं को मोमेंट तो देते हुए सम्मानित किया ।यह कार्यक्रम शिक्षा व सामाजिक योगदान और विशेष उपलब्धियां को पहचान देने के लिए संस्था में हर वर्ष आयोजित किया जाता है ।जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और प्रतिभा की प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम कस्बा किठौर स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज मैं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया व प्रोत्साहित किया गया जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा 9 व 11 में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको रिजल्ट कार्ड के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किठौर चेयरमैन पति सलमान मुनकाद, एडीओ माछरा राजकुमार मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शराफत अली ने किया। मुख्य अतिथि सलमान मुनकाद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं है इसे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। मुख्य रूप से विरासत त्यागी,अमित कुमार , सुदीप कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शकील सैफी, डॉक्टर फुरकान , संजय ,आंसू इकराम अली,वरुण कुमार,आदि अध्यापकगण व गणमान्य लोग मौजूद थे


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it