Top
Begin typing your search above and press return to search.

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर गई जान

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर गई जान
X

तिलपता में हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। तिलपता में मंगलवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान कुलदीप प्रजापति (30) पुत्र मैहर चंद निवासी ग्राम शिवराजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप किसी काम से बाइक पर तिलपता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद भी यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it