Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस मुठभेड़ में स्नैचर को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

डीएलएफ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे थे दोनों बदमाश

  • कब्जे से तमंचा, नकदी, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर राह चलते लोगों से मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंच गए। आरोप है कि वहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान मेरठ निवासी सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा (34) के रूप में हुई है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 12,400 रुपये बरामद हुए। वहीं, उसके साथी दानिश (22) को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छीना गया एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये मिले।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद की है। जांच में बाइक दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित मिली। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it