Top
Begin typing your search above and press return to search.

जहांगीरपुर में इमरान की मौत से सनसनी, परिजनों की तहरीर पर नामजदों पर हत्या का केस

जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार को करीब 40 वर्षीय इमरान पुत्र शफी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई

जहांगीरपुर में इमरान की मौत से सनसनी, परिजनों की तहरीर पर नामजदों पर हत्या का केस
X

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान तोड़ा दम

  • फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं

ग्रेटर नोएडा। जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार को करीब 40 वर्षीय इमरान पुत्र शफी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में इमरान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को इमरान के साथ घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जेवर पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र करने के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। हालांकि, वर्तमान घटना में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें नामजद आरोपियों की क्या भूमिका है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it