डी. ए. वी. में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में 9 फ़रवरी से 11 तक तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
हापुड़। डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में 9 फ़रवरी से 11 तक तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन, टीम भावना और सेवा भाव विकसित करना था।
प्रथम दिवसः शिविर की शुरुआत भव्य ध्वजारोहण, स्काउट-गाइड प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ हुई। स्काउट मास्टर श्रीमान प्रशांत ने सभी को स्काउट नियमों और कानून के बारे में बताया।
द्वितीय दिवसः दूसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, टेंट निर्माण, और ओरिएंटियरिंग (दिशा ज्ञान) का प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर में विभिन्न 'टोली' बनाकर साहसिक गतिविधियां की गई।
तृतीय दिवसः अंतिम दिन योग, परेड और 'कैंप फायर' का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में प्रधानाचार्य श्रीमानडों विनीत त्यागी जी ने सर्वश्रेष्ठ टेंट और टोली को पुरस्कृत किया।





