Top
Begin typing your search above and press return to search.

सहारनपुर में गृहकर बिल व बिजली ठीक कराने की आयी समस्याएं

इन समस्याओं में से एक समस्या का समाधान करा दिया गया, बाकि समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

सहारनपुर में गृहकर बिल व बिजली ठीक कराने की आयी समस्याएं
X

सहारनपुर। नगर निगम संभव पोर्टल जनसुनवाई में आज लाइट ठीक कराने, टैक्स का बिल ठीक कराने सहित आधा दर्जन समस्याएं अधिकारियों के पास पहुंची। इन समस्याओं में से एक समस्या का समाधान करा दिया गया, बाकि समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

वार्ड संख्या 43 चौकी शहादत निवासी रवि छाबड़ा ने अपने निवास के निकट बिजली की लाइट व चेंज ओवर ठीक कराने, वार्ड 48 आवास विकास निवासी के एल बब्बर ने कॉलोनी में खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने तथा कॉलोनी में सफाई कराने, वार्ड 28 जनक नगर निवासी अशरफ इकबाल ने गृहकर -जलकर का बिल ठीक कराने, वार्ड 04 हसनपुर दिल्ली रोड निवासी नंद किशोर ने भी जांच कराकर गृहकर बिल ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा किशनपुरा निवासी नंदकिशोर ने क्षेत्र से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त द्वारा निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के लिए कहा। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it