Begin typing your search above and press return to search.
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ढेर
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कस्बे के आजाद नगर निवासी आदिल (22) अपने चचेरे भाई समीर (20) के साथ थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पत्तोंजा किसी काम से मोटरसाइकिल से गए थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ताजपुर–मोहम्मदाबाद मार्ग पर एनएससी प्राइवेट स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Next Story


