Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले-अहीर और जहीर' आपको निपटा देंगे ​

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा सियासी हमला बोला है। राजभर ने प्रदेश में हालिया आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने 'अहीर' और 'जहीर' को नियंत्रित करें, नहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले-अहीर और जहीर  आपको निपटा देंगे ​
X

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा सियासी हमला बोला है। राजभर ने प्रदेश में हालिया आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने 'अहीर' और 'जहीर' को नियंत्रित करें, नहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि अखिलेश भाई अपने 'अहीर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे। उन्होंने कहा कि अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपका 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया।

हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वहीं हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। राजभर ने कहा कि जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए। नहीं सिखा सकते तो कम से कम एसी में बैठकर पीसी करते हुए उन्हें अपराध न करने की कसम तो खिलवा ही सकते हैं।

मंत्री राजभर ने कहा है कि नहीं तो आपके 'अहीर और जहीर' आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे। जय भारत, जय श्रीराम,जय श्री कृष्ण ,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it