Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारी बारिश पर मायावती की सरकारों से तत्काल राहत की मांग, बोलीं-प्रभावित लोगों की हर स्तर पर हो मदद

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान से पैदा हुए हालात को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों से प्रभावित लोगों की हर स्तर पर तत्काल मदद करने की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे लोगों, खासकर किसानों को भी औपचारिकता से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर फौरी राहत उपलब्ध कराने की अपील की।

भारी बारिश पर मायावती की सरकारों से तत्काल राहत की मांग, बोलीं-प्रभावित लोगों की हर स्तर पर हो मदद
X

लखनऊ। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान से पैदा हुए हालात को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों से प्रभावित लोगों की हर स्तर पर तत्काल मदद करने की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे लोगों, खासकर किसानों को भी औपचारिकता से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर फौरी राहत उपलब्ध कराने की अपील की।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा, आंधी और तूफान के कारण जनता मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक संकट के समय संबंधित राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागो में भारी वर्षा व आँधी, तूफान आदि के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे कुदरती विकट हालात में सम्बन्धित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मद्द करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है।”

बसपा प्रमुख ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में सूखे की स्थिति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सूखे की मार झेल रहे लोगों और विशेष रूप से किसानों के प्रति राज्य सरकार को केवल औपचारिकता नहीं निभानी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति का जायजा लेकर तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। मायावती ने इसी क्रम में बसपा के संगठनात्मक ढांचे में किए गए बदलाव की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि देश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए संगठन को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-1 में 10 राज्य शामिल किए गए हैं। इन राज्यों में पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव को केंद्रीय सेक्टर प्रभारी के तौर पर दी गई है। सेक्टर-2 में नौ राज्य हैं, जिनकी जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतरसिंह राव को दी गई है।

मायावती ने कहा कि सेक्टर-3 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है, जिनका कामकाज लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय, 9 माल एवेन्यू से सीधे देखा जाएगा। बसपा प्रमुख ने सेक्टर-1 और सेक्टर-2 के केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों से अपील की कि उनके अधीन आने वाले राज्यों में जहां भारी बारिश और तूफान से जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है, वहां पार्टी के कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित लोगों की मदद करें। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि इस सहायता के लिए अलग से कोई धन एकत्र नहीं किया जाए, ताकि इसकी आड़ में किसी तरह का अनुचित लाभ उठाने की गुंजाइश न रहे।

मायावती ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अधिक प्रभावित राज्यों में बसपा के राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी वह स्वयं स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं।

बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि जिन राज्यों में प्राकृतिक आपदा का असर अधिक है, वहां की राज्य सरकारों को समय रहते हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it