Top
Begin typing your search above and press return to search.

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, बांकेबिहारी को अर्पित होगा 31 किलो का ‘पाग केक’

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा और वृंदावन भक्तिमय माहौल में डूबे हुए हैं। रात 12 बजे नंदगोपाल के प्राकट्य के साथ ही महाअभिषेक और दिव्य आरती का आयोजन होगा

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, बांकेबिहारी को अर्पित होगा 31 किलो का ‘पाग केक’
X

बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर

  • इस्कॉन और प्रेममंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम
  • ब्रजभूमि भक्ति और उल्लास में सराबोर

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा और वृंदावन भक्तिमय माहौल में डूबे हुए हैं। रात 12 बजे नंदगोपाल के प्राकट्य के साथ ही महाअभिषेक और दिव्य आरती का आयोजन होगा।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस्कॉन और प्रेममंदिर में भक्तों का हुजूम देखा जा रहा है।

बांकेबिहारी मंदिर की खास तैयारी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान 31 किलो का विशेष ‘पाग केक’ अर्पित किया जाएगा। यह केक आगरा में 20 कारीगरों ने 12 घंटे की मेहनत से तैयार किया है।

ब्रजभूमि में आस्था

भक्तों का कहना है कि जैसे द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को सुरक्षित किया था, वैसे ही आज भी उनकी आस्था अटूट है। जन्मोत्सव के मौके पर पूरा ब्रज क्षेत्र उल्लास और भक्ति में सराबोर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it