Top
Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफ-463 स्थित एक गारमेंट कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कंपनी की इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू
X

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफ-463 स्थित एक गारमेंट कंपनी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कंपनी की इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। आग की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई यूनिटों को मौके के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल आठ दमकल गाड़ियों की मदद से फायर फाइटिंग ऑपरेशन चलाया गया।

दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्सों में आग फैलने से रोकने के लिए भी मोर्चा संभाला। फैक्ट्री में गारमेंट से संबंधित सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। ऐसे में दमकल कर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद फायर टीम ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाकर यह सुनिश्चित किया कि इमारत के अंदर किसी हिस्से में आग या धुआं बाकी न हो।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 के एफ-463 स्थित गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। आठ फायर टेंडरों की सहायता से आग बुझाने का काम किया गया। करीब डेढ़ घंटे की फायर फाइटिंग के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फायर विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it