Top
Begin typing your search above and press return to search.

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
X

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी चंद्र प्रकाश ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी रचना की शादी द्वारका सिटी कॉलोनी निवासी आकाश से की थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रचना को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मंगलवार को रचना की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसे छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it