Top
Begin typing your search above and press return to search.

होटल के कमरे में दोस्त को बाहर भेज खुद को मारी गोली, युवक गंभीर

दोस्त कमरे से बाहर गया और अंदर युवक ने खुद को गोली मार ली। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डेल्टा-वन मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित एक माल के होटल में बृहस्पतिवार देर शाम हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई

होटल के कमरे में दोस्त को बाहर भेज खुद को मारी गोली, युवक गंभीर
X

डेल्टा-वन मेट्रो स्टेशन के सामने माल के होटल में देर शाम हुई घटना, पुलिस को मौके से मिला हथियार

ग्रेटर नोएडा। दोस्त कमरे से बाहर गया और अंदर युवक ने खुद को गोली मार ली। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डेल्टा-वन मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित एक माल के होटल में बृहस्पतिवार देर शाम हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। गोली युवक की कनपटी के पास लगी और छूकर निकल गई। गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान दिल्ली के शेरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय तरंग के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त के साथ ग्रेटर नोएडा आया था। दोनों ने माल के होटल में स्टूडियो अपार्टमेंट किराये पर लिया था। बताया जा रहा है कि कमरे में दोनों पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तरंग ने दोस्त को कुछ सामान लेने के लिए नीचे भेज दिया। दोस्त के बाहर जाते ही उसने कथित तौर पर अपने पास मौजूद हथियार से कनपटी के पास गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक के तनाव में होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस दोस्त और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it