Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इधर से उधर किए गए 12 आईपीएस अधिकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव किया गया है

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इधर से उधर किए गए 12 आईपीएस अधिकारी
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की मीडिया सेल ने गुरुवार को 12 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

ये तबादले मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और सहायक पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डीजीपी कार्यालय के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और विभिन्न जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। अधिकांश अधिकारी 2019 से 2022 बैच के हैं।

प्रमुख तबादलों में सागर जैन (आईपीएस 2019) को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। मनोज कुमार रावत (आईपीएस 2020) अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), जनपद संभल पदस्थापित किए गए हैं। आयुष विक्रम सिंह (आईपीएस 2020) को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद बहराइच का प्रभार सौंपा गया है।

विनायक गोपाल भोसले (आईपीएस 2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), जनपद मेरठ भेजे गए हैं। अंतरिक्ष जैन (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बुलंदशहर का पद मिला है। ट्विंकल जैन (आईपीएस 2022) सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पहुंचाई गई हैं।

लिपि नागयाच (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में स्थानांतरित किया गया है। राजकुमार मीणा (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद मीरजापुर भेजे गए हैं। ऋषभ रुनवाल (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), जनपद सोनभद्र का पद सौंपा गया है।

आलोक कुमार (आईपीएस 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद संभल, को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी), जनपद प्रतापगढ़, पदस्थापित किया गया है। डॉ. ईशान सोनी (आईपीएस 2022) को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, से अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन, भेजा गया है।

वहीं, मयंक पाठक (आईपीएस 2022), सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद अलीगढ़, को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद सहारनपुर, पहुंचाया गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। यह तैनाती कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it