Top
Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस में बड़ी कार्रवाई: डायल-112 के 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, रिस्पांस टाइम में लापरवाही पड़ी भारी

नोएडा-ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है

नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस में बड़ी कार्रवाई: डायल-112 के 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, रिस्पांस टाइम में लापरवाही पड़ी भारी
X

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डायल-112 सेवा में तैनात 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन पर सूचना मिलने के बावजूद समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचने और रिस्पांस टाइम में गंभीर चूक करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान कई मामलों में निर्धारित समय के भीतर मौके पर नहीं पहुंचने की शिकायतें मिली थीं। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा में त्वरित रिस्पांस सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि पुलिस रिस्पांस सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आपात स्थिति में लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it