Top
Begin typing your search above and press return to search.

लखनऊ में बड़ा हादसा: इंदिरा डैम में नहाते समय गहरे पानी में लापता हुआ युवक, डूबने से हुई मौत।

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गर्मी से बचाव के लिए डैम में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही परिजनों को सूचित किया।

लखनऊ में बड़ा हादसा: इंदिरा डैम में नहाते समय गहरे पानी में लापता हुआ युवक, डूबने से हुई मौत।
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गर्मी से बचाव के लिए डैम में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर थाना बीबीडी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा डैम में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना बीबीडी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान सूरज कुमार (28) पुत्र रामस्वरूप निवासी सरायशेख थाना बीबीडी के रूप में हुई। जब युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मौके पर एवं अस्पताल में मौजूद रहे। अचानक बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसके पहले 17 मई को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यमुना नदी में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बचाए गए लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी। यह दुखद घटना लालौली थाना क्षेत्र के कुनुवा का डेरा गांव में घटी, जब छह युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में बह गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान तापनी गांव के निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि चारों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। बाकी दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी से बचा लिया।

पुलिस ने लोगों से नदियों और जल निकायों में प्रवेश करते समय सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि जलस्तर और धाराएं अप्रत्याशित हो सकती हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it