Top
Begin typing your search above and press return to search.

बरेली में खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने बात बंद की तो सिरफिरे प्रेमी ने पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से बात करना बंद किया तो उसने क्रोधित होकर खतरनाक कदम उठाया। प्रेमी ने शनिवार की सुबह प्रेमिका के घर जाकर उस पर एसिड फेंक दिया। इससे प्रेमिका के पति व बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरेली में खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने बात बंद की तो सिरफिरे प्रेमी ने पूरे परिवार पर फेंका तेजाब
X

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से बात करना बंद किया तो उसने क्रोधित होकर खतरनाक कदम उठाया। प्रेमी ने शनिवार की सुबह प्रेमिका के घर जाकर उस पर एसिड फेंक दिया। इससे प्रेमिका के पति व बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरेली, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से बात करना बंद किया तो उसने क्रोधित होकर खतरनाक कदम उठाया। प्रेमी ने शनिवार की सुबह प्रेमिका के घर जाकर उस पर एसिड फेंक दिया। इससे प्रेमिका के पति व बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव के ही एक युवक से बात करती थी। पिछले कुछ दिनों से उसने युवक से बात करना बंद कर दिया है। इस बात से नाराज होकर शनिवार सुबह 4.00 बजे छत के रास्ते युवक मेरे घर में घुस आया और पति और बच्चों सहित उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे हम लोग झुलस गए।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना शेरगढ़ पर एक परिवार के चार लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना पुलिस व उच्च अधिकारी द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तो पता चला कि 58 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी शादीशुदा है। इसके बाद भी वह महिला से शादी करना चाहता था।

शादी करने से इनकार करने पर युवक द्वारा महिला के परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का प्रयास किया गया। इस प्रयास में महिला व उसके परिवार के चार अन्य लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ के कुछ छींटे पड़े, जिससे वे झुलस गए। चारों घायलों को सीएचसी शेरगढ़ भेजा गया, जिसमें तीन लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, एक पुरुष को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना किया है और साक्ष्य संकलन किए हैं। थाना शेरगढ़ पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2 टीमों को रवाना किया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it