Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में आईएस अफसरों के तबादले, 10 जिले के डीएम बदले गए

उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है

यूपी में आईएस अफसरों के तबादले, 10 जिले के डीएम बदले गए
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रशासन से जारी सूची के अनुसार प्रदेश सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह अब बाराबंकी के नए डीएम हैं। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी का विशेष सचिव बनाया है।

मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है। सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम, अम्बेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फर्रूखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर से एसीईओ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार सीडीओ शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या सीडीओ सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र को सीडीओ शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ कानपुर नगर और दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it