Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
X

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

यह हादसा 23/24 सितंबर की देर रात जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही बस संख्या बीआर32पीए8647 में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास अचानक आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर मौजूद फायर टेंडर, अन्य 4 फायर टेंडर और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुल 30 लोगों को पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया। हालांकि बस के अंदर धुएं के बीच जांच करने पर 9 व्यक्ति जलने और दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के मुताबिक, बस के एसी में स्पार्क या ब्लास्ट होने से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस डबल डेकर थी और बस के ऊपर भारी मात्रा में लगेज रखकर चलने की भी बात कही जा रही है, जो आग लगने का एक कारण हो सकता है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it