नोएडा के सेक्टर-52 रेस्टोरेंट में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-52 के ब्लाक में एक रेस्टोरेंट में आग लगी। आग की वजह शॉट सर्किट बताई गई।

12 लोगों का सफल रेस्क्यू
- शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
- फायर टीम ने आधे घंटे में पाया काबू
- सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-52 के ब्लाक में एक रेस्टोरेंट में आग लगी। आग की वजह शॉट सर्किट बताई गई। यहां ऊपर मंजिल पर लोगों को फायर विभाग ने रेस्क्यू किया। करीब 10 से 12 लोगों को बाहर निकाला। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। इसलिए आग को दायरे को कम करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
➡️नोएडा सेक्टर-52 रेस्टोरेंट में आग
— Deshbandhu - (Daily Hindi Newspaper) (@NewsDeshbandhu) June 5, 2026
➡️फायर टीम ने 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
➡️शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप#Deshbandhunews #Noida #Fire #BreakingNews pic.twitter.com/KpMQWGmctY
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फायर सूट और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टीम अंदर गई। जिसके बाद लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नीचे रेस्टोरेंट था। इसलिए आग बुझाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग को आधे घंटे के अंदर बुझा दिया गया। ये एक प्रकार का कांप्लेक्स है। जिसमें नीचे रेस्टोरेंट है।
आग बुझाने में दतकल की चार गाड़ियां लगी। इसके अलाव हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मंगवाया गया। जिसके बाद लोगो को कमरे से बाहर निकाला गया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। धुंए को एक्जास्ट के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। अब कोइ फंसा नहीं है साथ ही एक बार फिर से सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।


