Top
Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा में कबाड़ की दुकानों में आग: अफरा-तफरी, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव में गुरुवार को कबाड़ की दो दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज थी। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया

नोएडा में कबाड़ की दुकानों में आग: अफरा-तफरी, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर
X

ज्वलनशील पदार्थ से लगी आग: शुरुआती जांच में सामने आई वजह

  • एक घंटे की मशक्कत: दमकल ने पाया आग पर काबू
  • जनहानि से राहत: हादसे में किसी की जान नहीं गई
  • काला धुआं दूर तक दिखा: कबाड़ जलने से उठा धुआं

नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव में गुरुवार को कबाड़ की दो दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज थी। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह किसी ज्वलनशील पदार्थ है।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि मोरना गांव स्थित टीन शेड में चल रही दो कबाड़ की दुकानों में आग लगी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह किसी ज्वलनशील पदार्थ को माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। कबाड़ होने की वजह से काला धुंआ उठने लगा। ये धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। एक-एक करके चार दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। आग लगने से दुकानों में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

फायर विभाग व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी रखी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it