Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पर्यावरण पहेली, भाषण प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस
X

छात्रों ने लिया संकल्प, पृथ्वी को बनाएंगे स्वच्छ और हरा-भरा

  • प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी ने समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

हापुड़। डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पर्यावरण पहेली, भाषण प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

अंत में सभी ने पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। अतिथि महोदय दीपक त्यागी जी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत त्यागी जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे स्वच्छ, हरा-भरा तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने वि‌द्यार्थियों को पेड़ लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी को प्रकृति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it