Top
Begin typing your search above and press return to search.

नशे में ट्रक चालक ने सोसायटी के गेट पर मचाई तबाही, छह सुरक्षा गार्ड घायल

आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक अचानक गेट नंबर तीन में जा घुसा

नशे में ट्रक चालक ने सोसायटी के गेट पर मचाई तबाही, छह सुरक्षा गार्ड घायल
X

ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक अचानक गेट नंबर तीन में जा घुसा। हादसे के समय गेट पर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से पांच से छह सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।

सभी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निवासियों के मुताबिक, मंगलवार रात अचानक तेज रफ्तार ट्रक सोसायटी के गेट की तरफ आया और सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

ट्रक के गेट में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसे के समय गेट के आसपास बड़ी संख्या में निवासी मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सुरक्षा गार्डों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। निवासियों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। लोगों ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हादसे के बाद सोसायटी के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। निवासियों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it