Top
Begin typing your search above and press return to search.

निर्माणाधीन नाला बना हादसे का कारण, बाइक को बचाते हुए कार गड्ढे में गिरी

तिलपता गोल चक्कर के पास सड़क किनारे चल रहा नाले का निर्माण कार्य हादसे का कारण बन गया। रविवार को एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी

निर्माणाधीन नाला बना हादसे का कारण, बाइक को बचाते हुए कार गड्ढे में गिरी
X

तिलपता गोल चक्कर के पास हुआ हादसा, चालक सुरक्षित; क्रेन से निकाली गई कार

ग्रेटर नोएडाl तिलपता गोल चक्कर के पास सड़क किनारे चल रहा नाले का निर्माण कार्य हादसे का कारण बन गया। रविवार को एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताया गया कि कार तिलपता गोल चक्कर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक को बचाने के लिए कार चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान कार सड़क किनारे बने निर्माणाधीन नाले की ओर चली गई और उसमें जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकाला।


हादसे के बाद कार नाले में फंस गई। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा है, ऐसे में वाहन चालकों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर इस तरह के हादसे की आशंका बनी रहती है।


जांच अधिकारी एवं तिलपता चौकी प्रभारी रितिक सिंह ने बताया कि सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। चालक को कोई चोट नहीं आई है। मामले में चालक की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it