Top
Begin typing your search above and press return to search.

बोनस वितरण में लापरवाही न बरतें कंपनियां, त्योहारों से पहले पुलिस ने उद्यमियों को दिए निर्देश

त्योहारों के दौरान कंपनियों में बोनस वितरण को लेकर किसी तरह का विवाद न हो और कर्मचारियों को समय से बोनस मिल सके, इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कासना क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर बोनस वितरण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की

बोनस वितरण में लापरवाही न बरतें कंपनियां, त्योहारों से पहले पुलिस ने उद्यमियों को दिए निर्देश
X

कासना क्षेत्र में कंपनियों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

  • कर्मचारियों को समय से बोनस देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की अपील

ग्रेटर नोएडा। त्योहारों के दौरान कंपनियों में बोनस वितरण को लेकर किसी तरह का विवाद न हो और कर्मचारियों को समय से बोनस मिल सके, इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कासना क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर बोनस वितरण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोनस वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और तय समय पर पूरी की जाए, जिससे कर्मचारियों में किसी तरह का असंतोष न पनपे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने एसीपी-3 डॉ. रवि शंकर के साथ बैठक की। इस दौरान कंपनियों में कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने कंपनी प्रतिनिधियों से कहा कि कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और बोनस वितरण में देरी या भेदभाव जैसी स्थिति न आने दें। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने उद्यमियों और व्यापारियों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही कंपनियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने को कहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it