Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा हाईटेक आधार, योगी करेंगे नए परिसर का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के नए अत्याधुनिक परिसर का लोकार्पण करेंगे। यह परिसर करीब 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 22.5 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है और इसे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा हाईटेक आधार, योगी करेंगे नए परिसर का लोकार्पण
X

नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के नए अत्याधुनिक परिसर का लोकार्पण करेंगे। यह परिसर करीब 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 22.5 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है और इसे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह अकादमी प्रदेश के आईएएस, पीसीएस और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण देने का प्रमुख केंद्र बनेगी। यहां केवल पारंपरिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि नई तकनीकों, डिजिटल गवर्नेंस, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन और भविष्य की प्रशासनिक चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कराई जाएगी। सरकार का मानना है कि जब अधिकारी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित होंगे तो सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचेगा।

करीब सात दशक पुरानी प्रशासनिक प्रशिक्षण व्यवस्था को अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक स्तर के प्रशिक्षण मानकों से जोड़ा जा रहा है। नए परिसर में अत्याधुनिक कक्षाएं, डिजिटल सुविधाएं, स्मार्ट प्रशिक्षण प्रणाली और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अधिकारियों की कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सक्षम प्रशासन और समृद्ध अन्नदाता 'विकसित उत्तर प्रदेश' की सुदृढ़ आधारशिला हैं। इसी संकल्प के साथ आज लखनऊ में आधुनिक प्रशासनिक प्रशिक्षण हेतु 464 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के अत्याधुनिक नवीन परिसर का लोकार्पण होगा।"

उन्होंने बताया, "इसके साथ ही, 9वें 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026' का शुभारंभ और इसकी स्मारिका का विमोचन तथा प्रगतिशील बागवानों का सम्मान किया जाएगा। सुशासन और कृषि समृद्धि का यह संगम उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it