Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑपरेशन दहन: गौतमबुद्धनगर में 12.43 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण, 224 मुकदमों से जुड़ा था माल

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 224 मुकदमों से संबंधित जब्त और बरामद नशीले पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।

ऑपरेशन दहन: गौतमबुद्धनगर में 12.43 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण, 224 मुकदमों से जुड़ा था माल
X

ग्रेटर नोएडा। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 224 मुकदमों से संबंधित जब्त और बरामद नशीले पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।

पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपए है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें 2253.987 किलोग्राम गांजा, 20.87 किलोग्राम चरस, 2 किलोग्राम डोडा, 27 ग्राम स्मैक, 3206 नशीली गोलियां और 51 ग्राम नशीला पाउडर शामिल थे। ये सभी मादक पदार्थ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस द्वारा बरामद अथवा जब्त किए गए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बरामद होने वाले मादक पदार्थों को नियमानुसार सुरक्षित रखा जाता है और संबंधित मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके विनिष्टीकरण की कार्रवाई की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के लिए पुलिस की ओर से एक विशेष समिति का गठन किया गया था।

समिति की निगरानी में संबंधित मामलों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद 22 सितंबर को विभिन्न मामलों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। पुलिस का कहना है कि बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों का विनिष्टीकरण न केवल लंबित मामलों में जब्त सामग्री के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया का हिस्सा है, बल्कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की निरंतरता को भी दर्शाता है।

पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ बरामद मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना और समाज में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस ने आमजन से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या अन्य किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाने या डायल-112 पर दी जाए। पुलिस का कहना है कि आमजन की सूचना और सहयोग से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it