Top
Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा सेक्टर 82 में लोकसभा अधिकारी की आत्महत्या

सेक्टर 82 के केंद्रीय विहार दो सोसायटी में रहने वाले लोकसभा में अधिकारी के पद पर कार्यरत व्यक्ति ने रविवार शाम को फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

नोएडा सेक्टर 82 में लोकसभा अधिकारी की आत्महत्या
X

70 लाख कर्ज से परेशान, छोड़ा 15 पेज का सुसाइड नोट

  • फ्लैट में फंदे पर लटके मिले, पत्नी ने गार्ड की मदद से खोला दरवाज़ा

नोएडा। सेक्टर 82 के केंद्रीय विहार दो सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार शाम को फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया गया कि वे लोकसभा में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मायके से लौटी पत्नी को गेट बंद और मोबाइल फोन नहीं उठने पर शक हुआ। उन्होंने गार्ड की मदद से गेट खुलवाया।

पति को फंदे पर लटका देखकर हौश उड़ गए। पति को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिले पर पुलिस ने फारेंसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

मौके से 15 पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया और फिजूलखर्ची के चलते 70 लाख का कर्ज होना लिखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को सौंप दिया।

पत्नी गई हुई थी मायके

नोएडा सेक्टर 82 के केंद्रीय विहार दो सोसायटी में 40 वर्षीय गौरव गौतम पत्नी व बेटे के साथ रहते थे। वह लोकसभा में अधिकारी थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं और गौरव फ्लैट पर ही थे। वह रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे फ्लैट पर पहुंचीं। गेट बंद होने पर गौरव को कई बार फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। आवाज देने पर भी गौरव बाहर नहीं आए। उन्होंने गार्ड को बुलाकर गेट खुलवाया। गौरव पंखे से लटके मिले। वह गौरव को नजदीक के यथार्थ अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक गौरव की मौत हो चुकी थी।

अपनी मौत का मैं खुद जिम्मेदार

पुलिस को मौके से मिले 15 पेज का सुसाइड नोट में लिखा है कि अपनी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हैं। फिजूलखर्ची के चलते लगातार कर्ज हो रहा। 70 लाख का कर्ज होने से परेशान हैं। सुसाइड नोट पढ़कर परिजन भी हताश है कि गौरव ने इस बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी। गौरव इस बारे में बात करते तो समस्या का समाधान निकाला जा सकता था। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it