अमित शाह टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत? आज कोर्ट में सुनवाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में आज 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी

राहुल गांधी पर मानहानि केस में आज बड़ा दिन, सुलतानपुर कोर्ट में होगी अहम सुनवाई
सुलतानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में आज 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी। सोमवार को बार एसोसिएशन के शोकावकाश के कारण अदालत में निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते मामले की अगली तारीख 13 अक्टूबर तय की गई थी।
मामले से जुड़े वकीलों के अनुसार, एमपी-एमएलए मामलों की विशेष अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अगली सुनवाई 13 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। इस दौरान अदालत में मामले की आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
यह मामला वर्ष 2018 में दिए गए एक बयान से जुड़ा है। आरोप है कि राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को आधार बनाकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में सुलतानपुर की अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की सुनवाई के दौरान नवंबर 2023 में अदालत ने राहुल गांधी को तलब किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में राहुल गांधी स्वयं अदालत में उपस्थित हुए और कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत हासिल की थी।


