Top
Begin typing your search above and press return to search.

'अखिलेश अपनी पार्टी की चिंता करें, लोगों में है अविश्वास', विभागों के बंटवारे पर तंज को लेकर मंत्रियों ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश में विभागों का बंटवारा होने के बाद मंत्रियों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि लोगों में अविश्वास की कमी है और इसी कारण वे समाजवादी पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।

अखिलेश अपनी पार्टी की चिंता करें, लोगों में है अविश्वास, विभागों के बंटवारे पर तंज को लेकर मंत्रियों ने दिया जवाब
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विभागों का बंटवारा होने के बाद मंत्रियों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि लोगों में अविश्वास की कमी है और इसी कारण वे समाजवादी पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 6 नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अखिलेश यादव ने रविवार को तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट किया, 'अपने लोग फिस्स, आन गांव का सिद्ध।'

अखिलेश यादव के कमेंट पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश की चिंता कर रही है सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है। अखिलेश यादव सिर्फ अपनी पार्टी की चिंता करें और अपने लोगों को विश्वास में रखें, क्योंकि समाजवादी पार्टी में अविश्वास की स्थिति है। इसी कारण लोग भाग रहे हैं।"

सोमेंद्र तोमर ने विभागों के बंटवारे पर कहा, "मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उनके सभी दिशा-निर्देशों के आधार पर हम कार्य करेंगे। जो भी दायित्व मिला है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।"

कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "सरकार ने 60 मंत्रियों की संवैधानिक व्यवस्था को पूरा किया है और सभी को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष इतना परेशान था कि उनकी नींद और भूख उड़ गई थी, लेकिन अब वे उस चिंता से मुक्त हो गए हैं। अब वे दोपहर 12 बजे तक आराम से सो सकते हैं, उठकर ट्वीट कर सकते हैं, दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और फिर आराम कर सकते हैं।"

वहीं, मंत्री मनोज पांडे ने पहली कैबिनेट मीटिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पहली कैबिनेट में शामिल होने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। मैं इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देता हूं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it