Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रेरणा दिवस पर शोभित विश्वविद्यालय में खेलों का महाकुंभ शुरू

शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ में शुक्रवार को प्रेरणा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया

कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने मशाल जलाकर दिया खेल भावना का संदेश

  • एनसीसी कैडेट्स और अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शानदार मार्च-पास्ट, गूँजा वैश्विक एकता का स्वर
  • फुटबॉल मैच से हुआ तीन दिवसीय प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज़
  • कबड्डी से शतरंज तक—छात्रों ने दिखाया जोश और प्रतिभा

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ में शुक्रवार को प्रेरणा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं त्रिवर्ण गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, प्रति कुलपति प्रो. डॉ. जयानंद तथा कुलसचिव गणेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे। त्रिवर्ण गुब्बारों का उड़ाया जाना एकता, उत्साह और खेल भावना का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी सहभागिता की। अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च-पास्ट में भाग लेकर वैश्विक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने फिट इंडिया की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। कुलाधिपति ने अहम ब्रह्मासमी के साथ विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया।

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एक रोमांचक उद्घाटन फुटबॉल मैच से हुआ, जिसमें शोभित थंडर्स और शोभित ब्लेज़र्स की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस कुलाधिपति द्वारा किया गया l

प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, हाई जंप, लॉन्ग जंप के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रेरणा दिवस की संयोजिका डॉ. दिव्या प्रकाश सहित राज किशोर सिंह, राजेश पांडे, जितेंद्र जादौन, डॉ अभिषेक डबास, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ.संदीप कुमार, डॉ. नेहा यजुर्वेदी, डॉ अशोक गुप्ता तथा सभी विभागाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it