Top
Begin typing your search above and press return to search.

नोएडा में जनशिकायतों पर 5 चौकी प्रभारी निलंबित

3 एसीपी समेत 15 पुलिस अधिकारियों की प्रारंभिक जांच, शिकायतों का समाधान नहीं करने और असंतुष्ट फीडबैक से एक्शन

नोएडा में जनशिकायतों पर 5 चौकी प्रभारी निलंबित
X

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में जनशिकायतों की अनदेखी और अपराधों की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पांच चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जनशिकायतों का समुचित निस्तारण नहीं करने के मामले में एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों समेत 15 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इसके अलावा चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं कर पाने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

इन पांच चौकी प्रभारियों को किया निलंबित

निलंबित किए गए चौकी प्रभारियों में थाना सेक्टर-24 की मोरना चौकी के उपनिरीक्षक अजित सिंह और सेक्टर-12/22 चौकी के उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप शामिल हैं। इसके अलावा थाना जेवर की आरआर साइट चौकी के उपनिरीक्षक बिरजलाल, थाना सूरजपुर की कस्बा सूरजपुर चौकी के उपनिरीक्षक कपिल पांडे और कचहरी सूरजपुर चौकी के उपनिरीक्षक अनिल कुमार को निलंबित किया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

15 अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच

जनशिकायतों का समाधान नहीं करने के मामले में एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इसके अलावा थाना सेक्टर-113, बीटा-2 और दादरी के प्रभारी निरीक्षकों समेत विभिन्न थानों की चौकियों के प्रभारियों और हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी जांच की जाएगी।

इनमें ओखला, सेक्टर-98, सरस्वती इंक्लेव, कचहरी फेस-2, कलौंदा, सिरसा और शाहबेरी-चिपियाना चौकियों के प्रभारी शामिल हैं। दनकौर और इकोटेक-1 थानों के हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

चोरी और वाहन चोरी रोकने में नाकामी पर चेतावनी

चोरी, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसे अपराधों की रोकथाम में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कदम उठाया गया है। सदरपुर, एनआईबी, झुंडपुरा-गोलचक्कर, ममूरा-गढ़ी चौखंडी, एच ब्लॉक-बहलोलपुर, गौर सिटी, एच्छर-अल्फा और दादरी क्षेत्र की विभिन्न चौकियों के प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। नॉलेज पार्क थाने के हल्का प्रभारी-2 और 3 भी जांच के दायरे में हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it