कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
देहरादून/नई दिल्ली ! कांग्रेस ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए 63 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

देहरादून/नई दिल्ली ! कांग्रेस ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए 63 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची से नाखुश कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के देहरादून कार्यालय में तोड़फोड़ की। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री हरीश रावत दो सीटों हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से चुनाव लड़ेंगे।
ज्यादातर निर्वतमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। कुछ अन्य पार्टियों से आए लोगों को भी टिकट दिया गया है।
उत्तराखंड अांदोलन में एक व्यक्ति की हत्या और दो व्यक्तियों को घायल करने के मामले में सीबीआई अदालत द्वारा 2012 में बरी किए जा चुके सूर्यकांत धस्माना देहरादून कैंट से मैदान में उतर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे।
टिकट वितरण से नाखुश रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पार्टी के देहरादून कार्यालय में तोड़फोड़ की।
कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकी और फर्नीचर तोड़ दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री रावत और उपाध्याय के खिलाफ नारे भी लगाए।
उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों पर 15 फरवरी को चुनाव होने हैं।


