Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश : योगी ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी

उत्तर प्रदेश : योगी ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
X

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी।

सहारनपुर से आज मुरादाबाद पहुंचे योगी का हेलीकाप्टर दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में बने हेलीपैड पर उतरा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 स्थित सर्किट हाउस से सटे होटल राही में मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देखा। बाद में योगी नगर में जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेने रवाना हो गए।

हेलीपैड पर मौजूद ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री डा महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का बुके देकर सम्मनित किया।

उन्हे गार्ड आफ आनर भी दिया गया। बाद में योगी ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बात की। उन्होंने एक बच्चे से पूछा, किस क्लास में पढ़ते हो।

उन्होंने साथ मौजूद अफसरों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री नया मुरादाबाद के सेक्टर 10-ए में प्रधानमंत्री आवास देखने पहुंचे। करीब पंद्रह मिनट तक उन्होंने आवासों का निरीक्षण किया और इसके बाद सर्किट हाउस की समीक्षा बैठक करने चले गए। प्रधानमंत्री आवास पर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का ध्यान रखें, इससे समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it