Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश : बीए में फेल होने पर छात्रा ने दी जान
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फेल होने के वजह से जहर खाकर आत्महत्या कर ली

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फेल होने के वजह से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवादा रोड़ निवासी सुभाष की पुत्र स्वाती ने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थी।
परीक्षा में फेल हो जाने के वजह से वह तनाव में थी। तनाव के चलते इसकी कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
Next Story


