Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश : अमरोहा में ट्रक की टक्कर,तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर टोल प्लाजा के निकट आज अचानक ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : अमरोहा में ट्रक की टक्कर,तीन लोगों की मौत
X

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर टोल प्लाजा के निकट आज अचानक ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई ।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें डीसीएम चालक सुरेश (34) गंभीर रुप से घायल हो गया और मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड दिया।

वह काशीपुर से दिल्ली जा रहा था । उसके बाद वहां जाम लग गया । इसी दौरान मुरादाबाद की ओर आ रहे ट्रक ने वहां खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों ही चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक चालक चेन्नई के रहने वाले हैं।

घटना सुबह लगभग तीन बजे आज की है जहां पर ट्रक ड्राइवर को नींद आने के वजह से पीछे से ट्रक टक्कर मार दी, जिसमें चालक सुरेश (40) और दूसरे चालक मोरगन (44) की मौत हो गई। ट्रक सीतापुर से गाजियाबाद जा रहे थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it