Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश: तीन मादक तस्कर गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में दो महिलाओं समेत तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और चरस बरामद की

उत्तर प्रदेश: तीन मादक तस्कर गिरफ्तार
X

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में दो महिलाओं समेत तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और चरस बरामद की।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर शाम शारदा नगर से स्मैक व चरस सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सूत्रो ने बताया कि नरेश उर्फ सोनी और दो महिलाओं पिंकी एवं ज्योति को गिरफ्तार कर इनसे 110 ग्राम चरस और 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी बाजार कीमत एक लाख रूपये मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it