Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस के आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी
X

गौतमबुद्धनगर (उप्र), देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस के आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है। धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दिल्ली से सटे नोएडा व गाजियाबाद बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। दिल्ली की ओर से नोएडा में आने वाली हर एक गाड़ी की पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। उसके बाद ही नोएडा और गाजियाबाद में एंट्री दी जा रही है।

दरअसल, शनिवार सुबह आंतकी को गिरफ्तार करने के बाद से ही नोएडा व गाजियाबाद में पुलिस अलर्ट हो गई है। नोएडा बॉर्डर पर पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है, जिसमें दिल्ली से नोएडा आने वाले सभी वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा है। चेकिंग के बाद ही नोएडा की सीमा में एंट्री दी जा रही है। वहीं गाड़ी में बैठे सवारियों से कुछ सवाल भी पूछे जा रहे हैं।डीसीपी (नोएडा जोन) राजेश एस. ने बताया, "दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। वहीं नोएडा जोन और बॉर्डर, दोनों जगह पर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it