Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश : जेल से फरार कैदी की ट्रेन से कट कर मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल से उम्र कैद की सजा पाये दो कैदी आज अचानक फरार हो गये जिसमे एक की संगम एक्सप्रेस मे चढते समय कटकर मौत

उत्तर प्रदेश : जेल से फरार कैदी की ट्रेन से कट कर मौत
X

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल से उम्र कैद की सजा पाये दो कैदी आज अचानक फरार हो गये जिसमे एक की संगम एक्सप्रेस मे चढते समय कटकर मौत हो गई जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी तडके इटावा जेल से भाग निकले जब डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद गश्त पर थे। कैदियो के मजार की ओर से गायब की सूचना मिलने के बाद हरकत में आये जेल के सुरक्षाकर्मी कैदियों की तलाश में जुट गये।

इसी मामले में जेल कर्मी इटावा रेलवे स्टेशन की ओर गये तो मालूम चला कि संगम एक्सप्रेस मे चढने के दरम्यान एक कैदी की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रेन में सवार होकर भाग निकला।

जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने कैदियो के भागने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दोनों बंदी जिला जेल की बैरक-5 में कैद थे और वो जेल से भाग गए । डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद जब राउंड पर आए थे, तब इस घटना का पता चला ।

उन्होंने कहा कि जब कैदियों की तलाश के लिए पुलिस रेलवे स्टेशन पर गई तो वहां कैदी रामानंद की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई।

दोनों कैदी जेल की दीवार को कूदकर भागे हुए है। उन्होंने दीवार फांदने के लिए पेड़ की टहनियों और चादर का इस्तेमाल किया था ।

जेल अधीक्षक ने इस मामले में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही स्वीकार की है । उन्होंने बताया कि जेल के अंदर से इस तरह कैदियों के भागने की घटना प्रशासन की बड़ी चूक है ।साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

संगम एक्सप्रेस से कट कर मौत का शिकार हुआ रामानंद (45) दशहरा थाना फंफूद जिला औरैया का मूल निवासी था जबकि दूसरा चंद्रप्रकाश उर्फ चंदुआ (49) महानेपुर इकदिल इटावा का रहने वाला है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it