Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दुल्हे के पिता व भाभी की मौत

अशोकनगर/ईसागढ़, देशबन्धु। जिले के प्रसिद्ध देवकानी मंदिर से शादी-समारोह संपन्न कर वापिस अपने गांव अनघोरा दीवान लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार दोपहर ग्राम तिलहारी के

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दुल्हे के पिता व भाभी की मौत
X

अशोकनगर/ईसागढ़, देशबन्धु। जिले के प्रसिद्ध देवकानी मंदिर से शादी-समारोह संपन्न कर वापिस अपने गांव अनघोरा दीवान लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार दोपहर ग्राम तिलहारी के पास पलट जाने से उसमें सवार दुल्हन के पिता व भाभी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीब 16 महिला, पुरुष, बच्चे घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अनघोरा दीवान के यादव परिवार में लडक़ी की शादी थी, परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण देवकानी मंदिर पर शादी कराने के लिए गए थे। सोमवार सुबह शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कदवाया रोड पर ग्राम तिलहारी के पास ट्रैक्टर चालक ने घाटी उतारते समय संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। उक्त बिना नंबर का आयशर ट्रैक्टर शिवेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम मुहासा जिला शिवपुरी चला रहा था। जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया। दुर्घटना में दुल्हन सोनिया के पिता रघुवीर पुत्र छतर सिंह यादव उम्र 62 वर्ष एवं भाभी रामकुमारी पत्नी राजकुमार उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में करीब सवा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए ईसागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया तथा गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। फरियादी दिलीप पुत्र बुंदेल सिंह निवासी ग्राम अनघोरा दीवान ने घटना की रिपोर्ट ईसागढ़ थाने में दर्ज कराई है।
ये हुए घायल: दुर्घटना में कलुआ पुत्र भगवान सिंह 60 वर्ष, रतन सिंह पुत्र अनंत सिह 65 वर्ष, बाबूलाल पुत्र भभूत सिंह यादव 70 वर्ष, दिलीप सिंह पुत्र बुंदेल सिह 20 वर्ष, देव सिंह पुत्र राजकुमार 6 वर्ष, घनश्याम पुत्र राजकुमार 10 वर्ष, काना पुत्र राजकुमार 6 वर्ष, रमा पुत्री राजेन्द्र 8 वर्ष, कपूरी पत्नी रघुवीर 55 वर्ष, विमलेश पत्नी चंद्रभान सिंह 40 वर्ष, रितु पुत्री राजकुमार 10 वर्ष, राजकुमार पुत्र रघुवीर 40 वर्ष, अमान सिंह पुत्र रामदयाल 9 वर्ष आदि शामिल हैं।
छह बच्चों से छिना मां का साया: इस हृदय विदारक दुर्घटना में दुल्हन की भाभी रामकुमारी की मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे छह बच्चों को अकेला बिलखता छोड़ गई। इस घटना में रामकुमारी के बच्चे भी घायल हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it