Top
Begin typing your search above and press return to search.

टायर फटने से पलटी कार, 2 पार्षदों की मौत, 6 घायल

भोपाल ! मंदसौर से भोपाल आ रही जायलो कार गुरुवार अल सुबह सीहोर से करीब 10 किमी दूर अम्बाह के करीब हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो पार्षदों की मौत हो गई,

टायर फटने से पलटी कार, 2 पार्षदों की मौत, 6 घायल
X

मंदसौर से भोपाल आ रहे कांग्रेस-भाजपा के पार्षद
सीहोर के पास हुआ हादसा

भोपाल ! मंदसौर से भोपाल आ रही जायलो कार गुरुवार अल सुबह सीहोर से करीब 10 किमी दूर अम्बाह के करीब हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो पार्षदों की मौत हो गई, जबकि 3 पार्षद और 3 पार्षद पति घायल हो गए। घायलों को भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले की शामगढ़ नगर परिषद के कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के साथ 8 लोग भोपाल के लिए निकले थे। आज सुबह करीब 5 बजे सीहोर से करीब 10 किमी दूर अम्बाह (गुड़भेला नापलाखेड़ी) के पास उनकी जायलो कार आर.जे. 17 यू.ए. 1142 टायर फटने से पलट गई। इस हादसे में भाजपा पार्षद सुनील पुत्र ओमप्रकाश धनौतिया 40 और पार्षद सुरेश नब्बेफुरिया 44 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुरेश मंदसौर जिला भाजपा मंत्री के साथ शामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष भी थे। घायलों में कार चला रहे महेंद्र कालरा भाजपा, जबकि रईस अब्बासी कांग्रेस पार्षद हैं। निर्मल पुत्र हीरालाल भाजपा की पार्षद के पति हैं। वहीं तीन अन्य फारुख, राकेश और बबलू उद्दीन कांग्रेस समर्थित पार्षद के पति हैं।
बताया गया है, कि घटना की सबसे पहले सूचना घायलों में से किसी एक ने 108 एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी को सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुनील और सुरेश को मृत घोषित कर दिया, घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया। उन्हें भोपाल के लालघाटी स्थित तृप्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां महेंद्र और राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए बंसल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घायल पार्षदों के पास से जो आवेदन मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे मुख्य नगर पालिका अधिकारी की शिकायत करने व उनके तबादले की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल आ रहे थे। दोनों पार्षदों का पोष्टमार्टम सीहोर में हुआ। वहीं हादसे की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय, मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष अर्जुन सोनी, मंदसौर जिले की चोपड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार के अलावा जिला भाजपा उपाध्यक्ष सीताराम यादव, सीहोर जिला भाजपा के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक सिसोदिया के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it