Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना टेढ़ी खीर

बिलासपुर ! बिलासपुर यूनिवर्सिटी द्वारा इस सत्र से आनलाइन परीक्षा फार्म भराए जा रहे हैं। जिसमें छात्रों को कई समस्याएं आ रही है।

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना टेढ़ी खीर
X

मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, प्रोयोगिक परीक्षा भी सिर पर छात्र परेशान
सर्वर डाउन की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक परेशानी

बिलासपुर ! बिलासपुर यूनिवर्सिटी द्वारा इस सत्र से आनलाइन परीक्षा फार्म भराए जा रहे हैं। जिसमें छात्रों को कई समस्याएं आ रही है। जिसके चलते रोज सैकड़ा़ें छात्र विश्वविद्यालय अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं बिलासपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर डाऊन की ज्यादा समस्या आ रही है, जिसके चलते छात्र फार्म नहीं भर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आनलाइन सिस्टम से छात्रों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहर में भी इंटरनेट सर्वर डाउन होने की वजह से छात्रों को सुबह-शाम इंटरनेट कैफे के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा एक ओर 2016-17 सत्र की होने वाली मुख्य परीक्षाओं की समय सारिणी भी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार नामांकन व परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा रहा है। जिससे छात्रों को सही तिथि की जानकारी नहीं मिल पा रही है और फरवरी में विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के प्रायोगिक परीक्षा भी होने वाले हैं। एक ओर परीक्षार्थियों के फार्म अब तक जमा नहीं हो पा रहे हैं जिससे छात्रों में संशय की स्थिति बनी हुई है तो वहीं कालेजों द्वारा कई फार्म में त्रुटि की वजह से भी छात्र-छात्राओं को बिलासपुर यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा तय समय पर कोई भी कार्य पूरे नहीं हो पाने से कई सैकड़ों छात्रों के फार्म व नामांकन सहित अन्य कागजात वंचित हो जा रहे हैं जिससे बार-बार तिथि बढ़ाई जा रही है।
बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा नजदीक होते हुए भी तय समय में सारे काम पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं,जिससे विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है। इधर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्राइवेट परीक्षा में साल दर साल परीक्षार्थियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस सत्र में व्यस्थित ढंग से परीक्षा आयोजित कराना एक चुनौती पूर्व लग रही है और विश्वविद्यालय में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भी चले गये हैं जिससे कम स्टाफ में समय में कार्य करना एक महत्वपूर्ण चुनौती है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मुख्य परीक्षा के लिए अंतरिम टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। केंद्राध्यक्षों और प्राचार्यों की बैठक के बाद अंतिम टाइम टेबल जारी किय जाएगा। तमाम अड़चनों के बाद प्रबंधन का दावा है कि 60 फीसदी परीक्षा फार्म आनलाइन भराए जा चुके हैं।
कॉलेज अभी भी कर रहे अवैध वसूली
बिलासपुर यूनिवर्सिटी की लचर व्यवस्था से छात्रों को आये दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा निर्देश के बाद भी कालेजों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई कालेजों द्वारा अब भी मनमानी करते हुए छात्रों से परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली लगातार की जा रही है। इसके चलते कई बार छात्र संगठनों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया है। उसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निजी कालेजों पर सख्त कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राएं कई त्रुटि को लेकर रोज विश्वविद्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय के समस्याओं के थमने का नाम नहीं ले रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it