Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र: सेना के जवान और दरोगा के बीच विवाद

हिरासत में लिया गया सेना का जवान नशे में था, उसका मेडिकल कराने के बाद उससे लिखित माफीनामा लेकर उसे छोड़ दिया गया

उप्र: सेना के जवान और दरोगा के बीच विवाद
X

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बनकटा क्षेत्र में सेना के एक जवान और दरोगा के बीच विवाद हो जाने के बाद उसे हिरासत ले लिया गया। पुलिस ने माफीनामा लिखाने के बाद उसे छोड़ दिया।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी ब्रजेन्द्र राय ने आज यहां बताया कि बनकटा क्षेत्र के जगदीश गांव का रहने वाला राजेश शाह त्रिपुरा में सेना का जवान है। वह 15 दिन के अवकाश पर अपने घर आया हुआ है।

शुक्रवार देर शाम सेना का जवान का बीयर की कीमत को लेकर लाइसेंसी दुकानदार से विवाद हो गया था। बीयर की छपे रेट से अधिक रूपया लेने का आरोप लगाते हुये जवान ने प्रतापपुर चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह से शिकायत की और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दरोगा ने जवान को इस मामले की शिकायत आबकारी अधिकारी से करने की सलाह दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी जवान को उस समय हिरासत में ले लिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it