Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : पीपीई किट घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट की खरीद में हुए घोटाले को लेकर जीपीओ के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया।

उप्र : पीपीई किट घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
X

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट की खरीद में हुए घोटाले को लेकर जीपीओ के सामने धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधानभवन का घेराव करने के लिए जीपीओ से चलकर आगे बढ़े, तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उग्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक-झोंक हुई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। अपनी मांग को लेकर अड़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुकेश चौहान ने कहा, "65 जिलों में ऑक्सीमीटर, पीपीई किट में मानक के विपरीत खरीदारी की गई है। योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात तो करती है, लेकिन संगठित रूप से प्रदेश को लूट रहे हैं। आपदा को अवसर में बदलने का यही तरीका निकाला है। यह सरकार अपने किए घोटालों के नाम पर जाएगी। शिक्षक भर्ती घोटाला, अब पीपीई किट जैसे तमाम घोटाले इसी सरकार में हुए हैं।"

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में लगभग 400 लोग थे और 120 लोगों ने गिरफ्तारी दी है, सभी को इको गार्डन ले जाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it