Top
Begin typing your search above and press return to search.

जेरार्ड बटलर और अली फजल अभिनीत अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' 16 जून को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

जेरार्ड बटलर और अली फजल अभिनीत अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' 16 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

जेरार्ड बटलर और अली फजल अभिनीत अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म कंधार 16 जून को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
X

मुंबई, जेरार्ड बटलर और अली फजल अभिनीत अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कंधार' 16 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह फिल्म रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित है और मुख्य भूमिकाओं में नावीद नेगहबान, बहादोर फोलादी, नीना टूसेंट-व्हाइट, वासिलिस कौकलानी, मार्क अर्नोल्ड, कोरी जॉनसन और अब्दुल्ला अल्नाजी हैं।

फिल्म की कहानी एक अंडरकवर सीआईए ऑपरेटिव टॉम हैरिस (जेरार्ड बटलर) के ईद-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को अफगानिस्तान में एक शत्रुतापूर्ण क्षेत्र में ले जाती है।

फिल्म में अली फजल काहिल की भूमिका में हैं। फिल्म एक पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी के जीवन की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

अभिनेता अली फजल ने साझा किया, भारत में प्राइम वीडियो पर 'कंधार' की रिलीज मेरे लिए एक तरह की घर वापसी है।

जेरार्ड बटलर और पूरी टीम के साथ एक अलग लैंडस्केप में कंधार की शूटिंग करना मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में वास्तव में बेहतरीन अनुभव था। पावर-पैक एक्शन के साथ, मैं इस फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।

थंडर रोड पिक्चर्स, जी-बेस, कैपस्टोन स्टूडियोज और एमबीसी स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'कंधार' हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब के साथ-साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it