Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र उद्योग व्यापार मंडल को साइट-4 सेंट्रल पार्क के रखरखाव की मिली जिम्मेदारी

ग्रेनो साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी यूपी सीडा ने उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल को प्रदान की है। व्यापार मंडल के महामंत्री सौरभ बंसल ने यूपी सीडा के निर्णय का स्वागत किया

उप्र उद्योग व्यापार मंडल को साइट-4 सेंट्रल पार्क के रखरखाव की मिली जिम्मेदारी
X

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी यूपी सीडा ने उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल को प्रदान की है। व्यापार मंडल के महामंत्री सौरभ बंसल ने यूपी सीडा के निर्णय का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि उद्यमियों के सहयोग से जल्द ही पार्क को विकसित कर उसमें वृक्षारोपण किया जायेगा। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज गर्ग ने साइट-4 में आयोजित बैठक में पार्क के रखरखाव की रूपरेखा तैयार की।

उन्होंने बताया कि पार्क को रामलीला कमेटी व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जल्द ही पूर्ण रूप से घूमने योग्य बनाया जायेगा। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने व्यापार मंडल को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकुल गोयल, बिजेंद्र आर्य, जी.पी. गोस्वामी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना, गजेंद्र सिंह व राहुल नंबरदार उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it