Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र : बरहज कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के बरहज में डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों की मारपीट में एक युवक की मृत्यु के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया है

उप्र : बरहज कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
X

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बरहज में डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों की मारपीट में एक युवक की मृत्यु के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने गुरूवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 24 अगस्त की रात में बरहज के पटेलनगर में डीजे बजाने एवं डांस करने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मार-पीट में युवक सुमित जायसवाल मृत्यु हो गई थी जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि कल पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 25-25 हजार रूपये के ईनामी आरोपी बदमाश बिट्टू उर्फ इजहारूल हक वासी-पटेलनगर बरहज,खरपत्तु उर्फ नूर आलम उर्फ नूरी निवासी बरहज को भागलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आज पुलिस ने द्वारा 20 हजार रूपये का ईनामी आरोपी सालू निवासी-पटेलनगर बरहज को लवरछी चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा, लोहे का पंच, लोहे की राड एवं सरिया बरामद किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it